
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से पहली बार सबसे ऊंची मैराथन होने जा रही है। पिथौरागढ़ के पवित्र आदि कैलास क्षेत्र में पहली बार 14,500 फीट की ऊंचाई पर हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आयोजित होगी। इसमें 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने इसको लेकर कहा कि आगामी दो नवंबर को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली यह अल्ट्रा मैराथन सीमांत गांव गुंजी, ज्योलिंगकांग, पार्वती कुंड, कुटी और कालापानी क्षेत्र से होकर गुजरेगी।
सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने कहा कि इस आयोजन की पांच श्रेणियां 60 किमी (अल्ट्रा रन), 42 किमी (फुल मैराथन), 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी रन एवं 5 किमी रन रहेंगी, जिनमें देशभर के एथलीट हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन की सफलता के बाद जून 2026 में माणा-नीति क्षेत्र में अगली मैराथन प्रस्तावित है। व्यास और नीति घाटी की इस मैराथन में विजेताओं के लिए ₹50 लाख की पुरस्कार राशि तय की गई है।
धीराज गर्ब्याल, सचिव पर्यटन
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post