
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण किया उन्होंने दर्शन पंक्ति, पूजा काउंटर, भंडार कक्ष, कार्यालय, प्रसाद काउंटर का निरीक्षण किया।
उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में नवरात्रि पूजा पांडाल में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी,देवी उर्वशी के दर्शन किये। इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी ने पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ पश्चात बीकेटीसी के नवनिर्मित कार्यालय कक्षों का शुभारंभ किया।
मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा पदाधिकारियों के दिशा- निर्देश पर बदरी-केदार यात्रा निर्बाध गति से चल रही है आपदा के दौरान यात्रा में आंशिक अवरोध आया वर्तमान में सड़क यात्रा मार्ग सुचारू है।
नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों का श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में निरंतर आगमन हो रहा है अभी तक 2936955तीर्थ यात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है जिसमें से 1374655 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, आशीष उनियाल ने पूजा-अर्चना हवन संपन्न किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post