
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने हरिद्वार दौरे के दौरान सिडकुल में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने में भी पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अहम है।
कांग्रेस पर सीएम धामी का हमला
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने राजनीतिक अतीत को याद करना चाहिए। सीएम ने आपातकाल, लोकतांत्रिक सरकारों को गिराने और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं से छेड़छाड़ के आरोपों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस चुनाव आयोग, ईवीएम, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन आरोपों और राजनीति को देश की जनता समझ रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक
वहीं, प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश ने कला जगत की एक महान हस्ती को खो दिया है। नाना पाटेकर का निधन संपूर्ण भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति है।
नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक उन्हें गोवा स्थित आवास पर अचेत अवस्था में पाया गया था और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post