
नैनीताल उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान के डिवीजन ऑफिस में सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से धुआं उठता देख सफाई कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
अग्निशमन टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग की सूचना मिलने से इसे कार्यालय के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह कार्यालय परिसर में सफाई के दौरान कर्मचारी ने अंदर से धुआं उठता देखा। इसके बाद तत्काल विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग को नियंत्रित कर लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग की घटना में कार्यालय के भीतर कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन संबंधित विभाग की ओर से किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर भी आग लगने के कारणों और घटना से हुए नुकसान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
आकाश गंगवार, डीएफओ नैनीताल
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post