
उत्तरकाशी जनपद में चल रहे विकास कार्यों और जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के क्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बृहस्पतिवार को साल्ड-ऊपरीकोट- भराणगांव मोटर मार्ग का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों, मार्ग पर उग रही झाड़ियों, उखड़ी हुई सतह और जल निकासी की खराब व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को इसके संबंध में कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ज्ञानशु-साल्ड-ऊपरीकोट- भराणगांव तक इस 17 किमी के मोटर मार्ग की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पीएमजीएसवाई को जल्द से जल्द रेस्टोरेशन और ब्लैकटॉप कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
Reported By: Gopal nautiyal













Discussion about this post