
2 अक्टूबर 1994 का दिन उत्तराखंड के इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाता है। रामपुर तिराहा पर हुए गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकरियों को भाजपा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करी, वही उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की उत्तराखण्ड को बने आज पूरे पच्चीस साल हो गये है और यह राज्य माताओं बहनो व युवाओं द्वारा किये गये संघर्ष से ही मिला है। उन्होने बताया की मसूरी, खटीमा और रामपुर तिराहा कांड कभी भी भुलाया नही जा सकता।
उस समय आंदोलन को खत्म करने का वह विभत्स कांड था, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। साथ ही बंसल ने कहा की बलिदानियो को याद कर हमें उत्तराखण्ड को एक विकसित राज्य बनाना होगा, जिसके लिए लगातार कार्य किये जा रहे है और उसका ही परिणाम है की देश के टॉप 10 राज्यों में उत्तराखण्ड भी शामिल हैं और शहीदो के सपनो वाला गौरवमई उत्तराखण्ड बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील भी रहेंगे।
नरेश बंसल, भाजपा सांसद।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post