
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और स्वदेशी अपनाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन से सामान खरीदा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान और महात्मा गांधी के स्वदेशी विचारों का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि त्योहारों पर लोग स्थानीय उत्पादों और खादी को प्राथमिकता दें, जिससे कारीगरों, बुनकरों और लघु उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
धामी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड खादी और स्वदेशी उत्पादों का बड़ा केंद्र बनेगा और प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj















Discussion about this post