Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आसान हुआ कैंसर का इलाज, एम्स कर रहा विकसित तकनीकों का उपयोग

रोबोटिक सर्जरी जैसी नई तकनीक ने इलाज की सटीकता को काफी बढ़ा दिया है। इस तकनीक में सर्जन को 10 गुना बड़ा त्रिआयामी दृश्य मिलता है, जिससे ऑपरेशन अधिक सुरक्षित और सटीक होता है।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 17, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
AIIMS Rishikesh
1
VIEWS

एम्स ऋषिकेश में अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज आधुनिक तकनीकों की मदद से पहले के मुकाबले अधिक प्रभावी और आसान हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो इसे पूरी तरह नियंत्रित और कई मामलों में ठीक भी किया जा सकता है।

संस्थान में कैंसर की जांच और उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें पेट स्कैन जैसी उन्नत जांच तकनीकें शामिल हैं। इसके अलावा रोबोटिक सर्जरी जैसी नई तकनीक ने इलाज की सटीकता को काफी बढ़ा दिया है। इस तकनीक में सर्जन को 10 गुना बड़ा त्रिआयामी दृश्य मिलता है, जिससे ऑपरेशन अधिक सुरक्षित और सटीक होता है।

कैंसर के उपचार में कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी के साथ-साथ इम्यूनोथेरेपी और जेनेटिक प्रोफाइलिंग जैसी उन्नत विधियों का भी उपयोग किया जा रहा है। संस्थान में कैंसर मरीजों का विस्तृत रिकॉर्ड भी रखा जाता है, जिसे कैंसर रजिस्ट्री के रूप में विकसित किया गया है। यह रिकॉर्ड अस्पताल और जनसंख्या दोनों स्तरों पर तैयार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Jail

हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज

September 14, 2026
Kumbh

कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 700 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

September 14, 2026
awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026

हेमेटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. उत्तम नाथ का कहना है कि कैंसर की शुरुआती पहचान ही इलाज की सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि हर कैंसर अलग होता है, इसलिए जेनेटिक प्रोफाइलिंग के जरिए मरीज के अनुसार उपचार तय करना अधिक प्रभावी साबित हो रहा है।

वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर डा. दीपक सुन्दरियाल के अनुसार भारत में कैंसर एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। पुरुषों में मुंह, फेफड़ों और प्रोस्टेट कैंसर के मामले अधिक हैं, जबकि महिलाओं में स्तन, सर्वाइकल और ओवेरियन कैंसर प्रमुख रूप से देखे जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी यही प्रवृत्ति सामने आ रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जागरूकता, नियमित जांच और समय पर उपचार से कैंसर जैसी बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

’कैंसर की रोकथाम के लिए समय पर पहचान और बेहतर इलाज बहुत जरूरी है। एम्स ऋषिकेश कैंसर की रोकथाम, बीमारी की जांच, निदान और इलाज के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाते हुए इसके प्रभाव को कम करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। इसके अलावा संस्थान, कैंसर जागरूकता बढ़ाने के लिए भी नियमित स्तर पर जागरूकता के कार्यक्रम चला रहा है।’’
——- प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

सीबीएसई 10वीं में एलन देहरादून का शानदार प्रदर्शन, 100% रिजल्ट पर जश्न

Next Post

आईएचसीएल का ‘हेरिट-ऐज सेलिब्रेशन’: विश्व विरासत दिवस पर संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा

Next Post
Culture

आईएचसीएल का ‘हेरिट-ऐज सेलिब्रेशन’: विश्व विरासत दिवस पर संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा

Dehradun

देहरादून: मच्छरों पर वार, नगर निगम का बड़ा अभियान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Protest

खटीमा में कथित धर्मांतरण की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

2 months ago
Valmiki community

बाल्मीकि समाज का आक्रोश, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व पुतला दहन

1 year ago
Edify World School

Edify World School में उपलब्धियों से भरा सप्ताह, शिक्षा से लेकर खेल व संस्कृति में चमके छात्र

5 months ago
Congress

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ: कांग्रेस

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज
  • कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 700 करोड़ के विकास कार्य मंजूर
  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Jail

हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज

September 14, 2026
Kumbh

कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 700 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol