ALLEN Career Institute के देहरादून सेंटर ने एक बार फिर सीबीएसई 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। इस उपलब्धि का जश्न राजपुर रोड स्थित कैंपस में धूमधाम से मनाया गया, जहां केक कटिंग और ढोल-नगाड़ों के साथ छात्रों की खुशी देखते ही बनी।
संस्थान के 38वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में फैकल्टी और विद्यार्थियों ने एक साथ सफलता का जश्न मनाया। सेंटर हेड विनय माकिन ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और फैकल्टी के मजबूत मार्गदर्शन का संयुक्त परिणाम है।
उन्होंने कहा कि एलन देहरादून की अकादमिक उत्कृष्टता, अनुशासित तैयारी और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान ने अपनी सुव्यवस्थित पढ़ाई योजना, नियमित टेस्ट, डाउट सॉल्विंग सेशंस और निरंतर प्रेरणा को इस उपलब्धि का आधार बताया।
इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर एलन देहरादून को शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत और विश्वसनीय नाम के रूप में स्थापित किया है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post