
यू.पी. फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर को होटल डी-रोजेज, मेरठ कैंट में 26वां फिल्म मीडिया सम्मान समारोह एवं ‘प्राइड ऑफ मेरठ अवॉर्ड्स-2026’ भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी और राजश्री फिल्म्स प्रोडक्शंस, मुंबई के वरिष्ठ महाप्रबंधक पी.के. गुप्ता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में फिल्म, मीडिया, चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, कला-संस्कृति, कानून, ज्योतिष और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एवं अध्यक्षता डॉ. ओ.पी. अग्रवाल ने की। समारोह में मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता, आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ओ.पी. शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संजय विनायक जोशी को मानवता शिरोमणि सम्मान
समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी को मानवता एवं समाज के प्रति योगदान के लिए ‘मानवता शिरोमणि सम्मान’ प्रदान किया गया। वहीं, राजश्री फिल्म्स प्रोडक्शंस, मुंबई के वरिष्ठ महाप्रबंधक पी.के. गुप्ता को फिल्म एवं मनोरंजन जगत में उनके योगदान के लिए ‘प्राइड ऑफ बॉलीवुड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। पी.के. गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पी.के. गुप्ता ने संस्था के अध्यक्ष ज्ञान दीक्षित को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में उनका नाम दर्ज होने पर बधाई दी और संस्था के प्रयासों की सराहना की।
राजश्री फिल्म्स की आगामी फिल्म का टीजर लॉन्च
समारोह का प्रमुख आकर्षण राजश्री फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टीजर लॉन्च रहा। फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। टीजर के माध्यम से उपस्थित अतिथियों को फिल्म की झलक देखने का अवसर मिला। इस आयोजन ने मेरठ के फिल्म और मीडिया जगत को मुंबई के मनोरंजन उद्योग से जोड़ने का अवसर भी प्रदान किया।
स्वामी चिदानंद सरस्वती और अनूप जलोटा ने भेजे शुभकामना संदेश
परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं पद्मश्री सम्मानित अनूप जलोटा, हास्य कवि अरुण जेमिनी तथा प्रख्यात कवि एवं गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने भी वीडियो संदेश भेजकर संस्था के प्रयासों की सराहना की।
एल्विना कुरैशी की प्रस्तुति ने बांधा समां
मुंबई से आईं गायिका एल्विना कुरैशी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह में संगीत की छटा बिखेरी। जूनियर लता मंगेशकर के नाम से प्रसिद्ध एल्विना की मधुर आवाज ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
‘प्राइड ऑफ मेरठ अवॉर्ड्स-2026’ के अंतर्गत चिकित्सा, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. प्रियंक गर्ग, डॉ. नीरज काम्बोज, डॉ. विशाल आर्य, डॉ. अनामिका शर्मा, संजीव कुमार त्यागी, अजय अग्रवाल, डॉ. भावना ग्रोवर और गोपाल दीक्षित सहित कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विधि, पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ओ.पी. शर्मा तथा कवि एवं लेखक विजय भोला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। वहीं, हिन्द आत्मा ग्रुप के मुख्य संपादक एवं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव मेंबर अशोक कौशिक को ‘प्राइड ऑफ मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता एम.पी. शर्मा, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम सहित अन्य विशिष्ट लोगों को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ फिल्म छायाकार ज्ञान दीक्षित, पूर्व लेबर कमिश्नर एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, समाजसेवी दीपक अग्रवाल, मिसेज इंडिया दिवा क्वीन-2017 अर्चना शर्मा, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौड़, ज्योतिषाचार्य संजीव शर्मा, मजिस्ट्रेट मालिनी द्विवेदी, मुकेश कुमार शर्मा, शिव कुमार शर्मा और रिचा सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।
25 वर्षों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही संस्था
यू.पी. फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 25 वर्षों से फिल्म, मीडिया, चिकित्सा, शिक्षा और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। संस्था पूर्व में फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा, संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायिका रेखा भारद्वाज, अभिनेता अरुण गोविल, रवि किशन, प्रेम चोपड़ा, गायक कैलाश खेर, अभिनेता गजेंद्र चौहान, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश मेहरा, सावन कुमार, संगीतकार रविंद्र जैन, जल पुरुष राजेंद्र सिंह और साहित्यकार कमलेश्वर सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित कर चुकी है।
संस्था का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनके योगदान को पहचान दिलाना और नई पीढ़ी को सकारात्मक एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए प्रेरित करना है।
पदाधिकारियों ने जताया आभार
समारोह का संचालन अम्बर दीक्षित और कवयित्री कोमल रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के उपाध्यक्ष कुणाल दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संरक्षक डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, पत्रकारों, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संस्था के अध्यक्ष ज्ञान दीक्षित, महासचिव अम्बर दीक्षित, उपाध्यक्ष कुणाल दीक्षित एवं आर.के. दीक्षित तथा संरक्षक डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने समारोह की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा जारी रखेगी।
Reported By: Arun Sharma















Discussion about this post