Thursday, August 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 में आपदा से निपटने के लिए सेक्टरवार निकासी योजना होगी तैयार

Crime Patrol by Crime Patrol
August 20, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति से तेजी और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

मुख्य सचिव ने कुंभ मेला-2027 के लिए आपातकालीन कार्ययोजना और क्षेत्र-विशिष्ट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे कुंभ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार करने को कहा। साथ ही क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान, इवैक्यूएशन प्लान और फायर कंट्रोल मैकेनिज्म को शामिल करते हुए एक समेकित आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि योजना में भूकंप, बाढ़ और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) जैसी संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार होनी चाहिए।

मुख्य सचिव ने बाढ़, भूकंप और सीबीआरएन आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल उपकरण खरीदना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका ऑपरेशनल होना, नियमित रखरखाव और संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जरूरी है। उन्होंने उपकरणों से जुड़े गैप का आकलन कर एसडीआरएफ के माध्यम से कुंभ मेला-2027 के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

इसे भी पढ़ें

BJP

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

August 20, 2026
committee

तीसरे वेंडिंग जोन की नई कार्यकारिणी गठित, मूलभूत सुविधाओं की मांग

August 20, 2026
Workshop

आईआईटी रुड़की में एनबीसीएस 2026 पर कार्यशाला, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर

August 20, 2026
Shadab Shams

मदरसों में शिक्षा और सौहार्द को बढ़ावा देने पर जोर, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कही ये बात

August 20, 2026

उन्होंने एटीएस को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए पर्वों और मेले के पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक ड्रिल कराने को कहा। मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों का वास्तविक रूप से सिमुलेशन करते हुए वैकल्पिक मार्गों और रिस्पांस मैकेनिज्म की भी जांच की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी तैयारियों का उद्देश्य आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम को न्यूनतम करना होना चाहिए।

एआई और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर

मुख्य सचिव ने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने मेले के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं और अनुभवों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में होने वाले बड़े आयोजनों में इसका उपयोग किया जा सके।

उन्होंने आवश्यक तकनीकी और विशेषज्ञ सहयोग के लिए आईटीडीए, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित संस्थाओं की सहायता लेने के साथ जरूरत के अनुसार विशेषज्ञों को हायर करने के भी निर्देश दिए।

अफवाहों पर रोक और मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कम्युनिकेशन मैनेजमेंट को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अफवाहों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए। इसके साथ ही पीक टाइम और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मोबाइल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने तथा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त मोबाइल टावर और संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कंट्रोल रूम को मजबूत करने और सभी संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय बैठकें कर व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेला-2027 बड़े स्तर का आयोजन है। ऐसे में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए संभावित आपदाओं और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

तीसरे वेंडिंग जोन की नई कार्यकारिणी गठित, मूलभूत सुविधाओं की मांग

Next Post

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

Next Post
BJP

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dr. Dhan Singh Rawat

‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

9 months ago
AIIMS

एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के मरीजों के लिए अलग ओपीडी पंजीकरण काउंटर शुरू

1 month ago
Panchayat elections

पंचायत चुनाव: भारी बारिश और संभावित भूस्खलन को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट

1 year ago
CDS Anil Chauhan

सीडीएस अनिल चौहान का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज दौरा, छात्रों को दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारी नियुक्त
  • कुंभ मेला 2027 में आपदा से निपटने के लिए सेक्टरवार निकासी योजना होगी तैयार
  • तीसरे वेंडिंग जोन की नई कार्यकारिणी गठित, मूलभूत सुविधाओं की मांग

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

BJP

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

August 20, 2026
Meeting

कुंभ मेला 2027 में आपदा से निपटने के लिए सेक्टरवार निकासी योजना होगी तैयार

August 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol