उत्तराखंड कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने और नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में प्रवेश कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
राजेंद्र भंडारी ने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी आज अहम फैसला होने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व संगठन में आवश्यक बदलावों और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय ले सकता है।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन और स्पष्ट चुनावी रणनीति के जरिए पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। बैठक के फैसलों पर प्रदेश कांग्रेस के भविष्य की रणनीति काफी हद तक निर्भर मानी जा रही है।
राजेंद्र भंडारी प्रदेश महामंत्री कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post