Sunday, November 1, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

SIR आज से शुरू, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट बोले: घबराए नहीं कांग्रेस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि कांग्रेस को किसी नाम को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है तो वह अपने बीएलए-2 के माध्यम से उसे निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ठीक करा सकती है।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 9, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
BJP
4
VIEWS

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियां पूरी होने के बाद आज से इसकी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। यह अभियान सितंबर माह तक चलेगा, जिसके तहत मतदाता सूची का सत्यापन और पुनरीक्षण किया जाएगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

इधर, एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस भी एक राजनीतिक दल है और एसआईआर की पूरी प्रक्रिया में सभी दलों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करने की व्यवस्था दी गई है, जिसके माध्यम से राजनीतिक दल मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों और सुझावों को दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में जहां नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे, वहीं अपात्र या नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले नाम हटाए भी जाएंगे।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस यह चाहती है कि बाहरी लोगों को उत्तराखंड का मतदाता बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जो वास्तविक और पात्र मतदाता हैं, उनके नाम मतदाता सूची में बने रहेंगे और किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि कांग्रेस को किसी नाम को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है तो वह अपने बीएलए-2 के माध्यम से उसे निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ठीक करा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि एसआईआर अभियान पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगा तथा इससे मतदाता सूची और अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनेगी।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची का समय-समय पर पुनरीक्षण आवश्यक है और सभी राजनीतिक दलों को इसमें सकारात्मक सहयोग करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

Meet

वस्त्र मंत्रालय की पहली अंतर-विभागीय समन्वय बैठक सहसपुर में आयोजित

October 31, 2026
Meet

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

October 31, 2026
Arrest

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला इमीग्रेशन संचालक गिरफ्तार

October 31, 2026
Police

पुलिस लाइन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

October 31, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-08-at-09.59.40.mp4

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Next Post

विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश, छात्रसंघ चुनावों में 50% आरक्षण पर सहमति

Next Post
Meeting

विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश, छात्रसंघ चुनावों में 50% आरक्षण पर सहमति

Meeting

‘मेयर आपके द्वार’ अभियान में द्रोण विहार पहुंचे महापौर, सुनीं जनसमस्याएं

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Run

सीएम धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी

10 months ago
Meeting

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध पूरा हों योजनाएं: राम सिंह कैड़ा

2 months ago
Yatra

हेमकुंड साहिब यात्रा 23 मई से शुरू, पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना

5 months ago
Tungnath

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु बंद

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वस्त्र मंत्रालय की पहली अंतर-विभागीय समन्वय बैठक सहसपुर में आयोजित
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
  • एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला वायुसेना प्रमुख का कार्यभार

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meet

वस्त्र मंत्रालय की पहली अंतर-विभागीय समन्वय बैठक सहसपुर में आयोजित

October 31, 2026
Meet

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

October 31, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol