दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को देहरादून के गांधी पार्क में सुराज सेवा दल ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की और युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान सुराज सेवा दल के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों से अपनी मांगों को लेकर पहुंचे युवाओं और छात्रों पर जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।
देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना नागरिकों का अधिकार है। उनका कहना था कि अपनी बात रखने आए युवाओं पर बल प्रयोग किया जाना उचित नहीं है और इससे युवाओं में असंतोष बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि इसी घटना के विरोध में सुराज सेवा दल ने देहरादून में धरना-प्रदर्शन आयोजित कर अपना विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने मांग की कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो और भविष्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बल प्रयोग से बचा जाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और युवाओं की आवाज को सम्मान देने की अपील करते हुए सरकार से संवेदनशीलता के साथ इस तरह के मामलों में कार्रवाई करने की मांग की।
देवेन्द्र बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुराज सेवा दल
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post