
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंत शुभम गिरी को उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया है.. महंत शुभम हरिद्वार के रहने वाले है..देहरादून पहुंचे महंत शुभम गिरी ने अपनी प्राथमिकताये गिनाई..समाजवादी पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभम गिरी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया..
उन्होंने कहा पार्टी की रीति नीति को वो आगे बढ़ने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि वो लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं. पार्टी के प्रति उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए ही हाईकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है…
शुभम गिरी ने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे.साथ ही उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा और पार्टी जनहित के मुद्दों को उठाने का काम करेगी..
महंत शुभम गिरी, कार्यकारी अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post