
दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सहस्त्रधारा, मझाड़ा गाँव पहुंचे और काली गाड़, मझाड़ा एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को रिवर ट्रेनिंग और सुरक्षा दीवार निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और वैकल्पिक आवास व किराए की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि संवेदनाओं और एकता का पर्व है और राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उनके इस आगमन से परिवारों में हौसला बढ़ा और खुशी का माहौल बना।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post