हल्द्वानी के गौलापार से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घर में बनी पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। आखिर कैसे कुछ ही मिनटों में पूरा परिवार उजड़ गया हल्द्वानी के गौलापार स्थित मानपुर पश्चिम गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया….
जानकारी के मुताबिक, घर में बनाई गई पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के लिए सबसे पहले धर्मेंद्र बिष्ट टंकी के अंदर उतरे। कुछ ही देर में उनका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े।बेटे को बेहोश देख मां सरस्वती देवी उसे बचाने के लिए टंकी में उतरीं, लेकिन जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण वह भी बेहोश हो गईं।
इसके बाद छोटे बेटे खुशहाल बिष्ट ने मां और भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी टंकी के अंदर जाते ही बेहोश हो गया तीनों को ग्रामीण तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतकों के परिजनों का कहना है कि पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से यह हादसा हुआ..
वहीं एसडीएम हल्द्वानी मोनिका बिष्ट ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एक के बाद एक अपने परिजनों को बचाने के प्रयास में मां और दोनों बेटों ने अपनी जान गंवा दी। यह हादसा इस बात की भी चेतावनी है कि बंद जगहों, खासकर नई बनी टंकियों या कुओं में बिना सुरक्षा इंतजाम और गैस की जांच के प्रवेश करना जानलेवा साबित हो सकता है।
एसडीएम हल्द्वानी मोनिका बिष्ट
राजेंद्र सिंह मेहरा ग्रामीण
बालम सिंह बिष्ट स्थानीय
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post