देहरादून स्थित डीआईटी विश्वविद्यालय में 19वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, प्रधान सलाहकार एन. रविशंकर (आईएएस सेनि.), कुलपति प्रो. जी. रघुरामा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह में कुल 1257 स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट उपाधियाँ प्रदान की गईं तथा 29 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। बी.टेक सीएसई के छात्र विजेन्द्र सिंह को श्री नवीन अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बड़े सपने देखने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्टार्टअप, उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. सुरभि सचदेव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), राज्यपाल उत्तराखंड
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post