
मुनि की रेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन योग, ध्यान और प्राणायाम की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में प्रतीक जैन ने योगाचार्यों का स्वागत करते हुए योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।
इस दौरान डॉ. विपिन जोशी सहित कई योग विशेषज्ञों ने ध्यान, अयंगर योग, प्राणायाम और योग चिकित्सा के लाभ बताए। विशेषज्ञों ने मानसिक तनाव से मुक्ति, शारीरिक संतुलन और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए योग को प्रभावी बताया।
कार्यक्रम में योग के वैज्ञानिक पहलुओं, वैकल्पिक चिकित्सा और विभिन्न योग विधाओं पर भी चर्चा हुई। शाम को गंगा आरती और संकीर्तन के साथ कार्यक्रम में भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिला।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post