मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
आयोजित 10 शिविरों में कुल 5,799 लोगों ने भाग लेकर अपनी शिकायतों और समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। यह जनसहभागिता सरकार की जन-केंद्रित कार्यप्रणाली के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। अब तक इस अभियान के तहत प्रदेश में 614 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे 4,80,084 नागरिक सीधे लाभान्वित हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
यह अभियान प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। सरकार भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post