
शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून कैंट विधानसभा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। वही आपको बता दे कि यह कार्यक्रम
देहरादून कैंट विधानसभा के सरदार पटेल मंडल द्वारा शिक्षक दिवस पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिक्षक ही समाज की नींव हैं। वे केवल ज्ञान का संचार ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों की स्थापना कर राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया। उन्हें शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर आभार व्यक्त किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और विधायक सविता कपूर ने भी शिक्षकों की समाज में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस पर हुए इस कार्यक्रम ने शिक्षकों के योगदान को एक बार फिर याद दिलाया। आयोजकों का कहना है कि ऐसे सम्मान समारोह से समाज में शिक्षा और संस्कार की परंपरा और भी मजबूत होगी।
Reported By: Shiv Narayan















Discussion about this post