
हल्द्वानी शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने वाली 147 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज आज झंडा पूजन के साथ हो गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर शुभारंभ किया और इस अनूठी परंपरा को संजोए रखने का संकल्प लिया। हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति इस बार भी दिव्य और भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस रामलीला को सफल बनाने के लिए लंबे समय से स्थानीय कलाकार और नागरिक पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। विशेषता यह है कि यहां दिन और रात दोनों समय रामलीला का मंचन होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज़ से श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं।
मंच पर जीवंत होती पौराणिक झलकियां और पात्रों का प्रभावशाली अभिनय दर्शकों को अध्यात्म और भक्ति रस से सराबोर कर देता है। हल्द्वानी की यह रामलीला न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक बन चुकी है। आने वाले दिनों में लीला मंचन के दौरान विभिन्न प्रसंगों का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
गोपाल भट्ट
सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान
विवेक कश्यप
गजराज बिष्ट मेयर हल्द्वानी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post