
ऊधमसिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने और बदबू से हालात खराब होने पर समाजसेवी साजिद हुसैन के नेतृत्व में नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय बाजपुर पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार को सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साजिद हुसैन ने आरोप लगाया कि 7 मार्च 2026 से नगर पंचायत में सफाई कार्य ठप है, जिससे पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि रमजान और ईद-उल-फितर जैसे त्योहार के बीच यह लापरवाही बेहद गंभीर है।
वहीं नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी गीता चौधरी ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के धरने के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। कर्मचारियों से वार्ता कर जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
साजिद हुसैन, समाजसेवी
गीता चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post