कृषि विभाग के सहयोग से विकास खण्ड नौगांव में संचालित 3K आउटलेट केन्द्र का मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने निरीक्षण किया l
जिसमें कृषक उत्पादन संगठन (FPO) द्वारा किए जा रहे कृषि गतिविधियों को ओर अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को दिये l
उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांन्डिंग आधुनिक रूप से की जाए l जिससे उत्पादों की मांग बाजार में अधिक रूप से की जा सके l आजीविका गतिविधियों को प्रभावशाली बनाने के लिये विभिन्न संगठनों से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को समय- समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से दक्ष बनाया जाए l ताकि वे आजीविका गतिविधियों को विस्तारित कर सके l
निरीक्षण के दौरान में मुख्य कृषि अधिकारी एस एस वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि विभाग के अंतर्गत गठित पर्वतीय कृषि उत्पादक fpo में विकास खण्ड के 300 से अधिक कृषक के साथ – साथ एनआरएलएम की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी जुड़े हैं, जिसमें उनके द्वारा उत्पादित कृषि उत्पाद जैसे परंपरागत फसलों के उत्पाद, लाल चावल, मिलेट्स, दाल, चुल्लू का तेल, सरसों कोदा, झांगोरा, कोणी आदि को बेहतर ग्रेडिंग, पैकेजिंग के साथ 3K आऊटलेट के माध्यम से विपणन किया जा रहा है l
साथ ही राष्ट्रीय एंव राज्य स्तर के साथ विभिन्न पर्वों, मेलो में भी स्थानीय उत्पादों का विपणन किया जा रहा है l
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post