देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का उद्घाटन गुरमीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह मेला दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में उनकी भूमिका को दर्शाता है।
कार्यक्रम में बी. एल. वर्मा ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 और सहायक उपकरणों के लिए बजट प्रावधानों की जानकारी दी। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और विधायक खजान दास ने आयोजन को सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावी मंच बताया।
21 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस नौ दिवसीय मेले में 16 राज्यों के 100 से अधिक दिव्यांग कारीगर भाग ले रहे हैं। हस्तशिल्प, वस्त्र, ऑर्गेनिक उत्पाद समेत विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र हैं। प्रवेश निःशुल्क है और 26 फरवरी को विशेष रोजगार मेला भी आयोजित होगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post