
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन और संचालन को लेकर प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जनपदों में चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने रोपवे परियोजनाओं को राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और मोबिलिटी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विजिबिलिटी स्टडी सहित सभी प्रस्ताव प्रारंभिक चरण में ही हाई पावर कमेटी के समक्ष रखने और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
पीपीपी मोड पर बनने वाली परियोजनाओं में तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृतियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। Dehradun–Mussoorie रोपवे परियोजना में हो रही देरी पर भी संज्ञान लेते हुए प्रगति तेज करने को कहा गया।
मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, निर्माण एजेंसियों और सुरक्षा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post