हरिद्वार के भेल रानीपुर में सैनी समाज का 46वां वार्षिक उत्सव बड़े ही भव्य और दिव्य रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार का सैनी समाज सशक्त और समृद्ध है तथा सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई और समाज की एकता को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया गया।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post