देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आज 27 मार्च से 2 अप्रैल तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा, भागवत महात्म्य और व्यास पूजन के साथ हुई। सात दिनों तक विभिन्न धार्मिक प्रसंगों जैसे ध्रुव चरित्र, नृसिंह एवं वामन अवतार, श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा।
कथा का समापन 2 अप्रैल को परीक्षित मोक्ष और पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, वहीं यूट्यूब के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
सुनील शर्मा, आयोजक
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post