
देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। ध्वजारोहण के साथ ही आसमान में गूंजते राष्ट्रगान और जनसमूह की जयघोष से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह दिन हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, साहस और त्याग को याद करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया। बड़ी संख्या में स्कूली ब
च्चों, एनसीसी कैडेट्स, सुरक्षा बलों और नागरिकों ने इसमें हिस्सा लिया। पूरे मैदान में देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के रंगों की छटा देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल और हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post