
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सभी देश व प्रदेश वासियो को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दी है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के साथ-साथ अधर्म, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।सबको उससे प्रेरणा लेकर उसपर चलने की आवश्कता है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान,कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया,उसकी प्रासंगिकता आज भी शाश्वत है व आदिकाल तक रहेगी एंव हमे उच्च जीवन की राह दिखाएगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post