
बहुचर्चित यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिद की बहन साबिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर से हुई है। इस पूरे मामले की तफ्तीश की जिम्मेदारी देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने एसपी देहात जया बलूनी को सौंपी है। जया बलूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम अब इस केस की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
जांच के दौरान टीम ने हरिद्वार स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट का गहन निरीक्षण किया। जहां से प्रश्नपत्र लीक हुआ था। पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल, कक्ष निरीक्षकों और अन्य गवाहों से लंबी पूछताछ की। साइबर साक्ष्यों सर्विलांस डेटा और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
जया बलोनी, एसपी देहात देहरादून।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post