
वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा तीन दिवसीय गोर्खा दशै-दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का आयोजन महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की तैयारियां पिछले साल से बेहतर की जा रही हैं। 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव को उत्तराखंड का राजकीय मेला घोषित किया था। इस वर्ष भी मेघालय, सिक्किम, हिमाचल, असम के साथ गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी और नेपाली संस्कृति की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महोत्सव में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजन और खरीदारी के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा नेपाल की पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों को विशेष अनुभव देंगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post