जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के वनाधिकार हक हकूकों को लेकर जहां पहले उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा सामने आया था वहीं अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
जिसको लेकर आज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर और पार्टी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग का शोषण कर रही है, जिसके चलते जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर को भी उनके वनाधिकारियों से वंचित किया जा रहा है। कहा कि यहां के लोगों को जहां पहले अपने इस्तेमाल के चारा पत्ती , उपखनिज सामग्री और माफी की लकड़ी मिला करती थी, वहीं अब इन सब से उन्हें वंचित किया जा रहा है।
जिसके बारे में स्थानीय स्तर से लेकर सरकार तक अपनी मांगों को रखा जा चुका है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि इन व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं लाया गया तो आगामी बीस तारिख को सड़कों उतर कर धरना प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
संजय किशोर, जिलाध्यक्ष पछवादून कांग्रेस कमेटी
Reported By: Rajesh Kumar














Discussion about this post