हरिद्वार के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसाती नाले पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्राम रावली महदूद और शिवालिक नगर से गुजरने वाले इस नाले पर बने अवैध कब्जों के कारण हर मानसून में जलभराव की स्थिति बनती है और स्थानीय लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस जाता है, जिससे भारी नुकसान होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जाती रही, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। अब जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने साफ कर दिया है कि मानसून से पहले सभी बरसाती नालों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति न बने। इस कार्रवाई के बीच स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठने लगे हैं कि इतने लंबे समय से बनी समस्या पर अब जाकर कार्रवाई क्यों हो रही है और क्या इस बार स्थायी समाधान निकल पाएगा।
मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार
Reported By: Praveen Bhardwah














Discussion about this post