एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर राजू पुषोला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलोनी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर और प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को उत्तराखंड के विभिन्न पक्षियों, उनकी दुर्लभ प्रजातियों और बर्ड वॉचिंग के महत्व की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्तराखंड की जैव विविधता के बारे में जानकारी प्राप्त की। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया, और कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक बताया गया।
Reported By: arun Sharma














Discussion about this post