
नानकमत्ता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत गुरुनानक इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल की अध्यक्षता में लगे शिविर में कुल 75 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
शिविर में पूर्व सांसद बलराज पासी और पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने लोगों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए।
23 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई। शिविर में 2119 लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया, जबकि 803 लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
सुशील मोहन डोभाल, जिला विकास अधिकारी
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post