
दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को समय लगभग 10:10 बजे थाना लक्ष्मण झूला से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक व्यक्ति गंगा नदी में गिर गया है, जो लापता है।
उक्त सूचना पर एस०डी०आर०एफ० टीम ढालवाला द्वारा लगातार विगत दिनों से गंगा नदी व संभावित स्थानों पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।
आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को ASI विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व मे SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति (हेमंत सोनी पुत्र स्वर्गीय आनंद सोनी,उम्र 31 वर्ष, निवासी: कटवारिया सराय, हौज खास, नई दिल्ली) का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post