Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह, मां के दूध के महत्व को लेकर किया जागरूक

Crime Patrol by Crime Patrol
August 11, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
awareness
2
VIEWS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। सप्ताहभर चले जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिशु के स्वास्थ्य और विकास में मां के दूध के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “सतत जीवन की शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़ें

Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

September 30, 2026
Met

गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात

September 30, 2026
Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने स्तनपान को शिशु सुरक्षा का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चक्र बताया। उन्होंने कहा कि शिशु और बाल मृत्यु दर को कम करने में स्तनपान की अहम भूमिका है। मां का पहला गाढ़ा दूध यानी कोलोस्ट्रम शिशु के लिए प्राकृतिक टीके की तरह काम करता है और उसे कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि स्तनपान को लेकर केवल माताओं को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज का सहयोग मिलने से कामकाजी माताएं भी बिना किसी बाधा के स्तनपान जारी रख सकती हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीन (एकेडमिक्स) प्रो. (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि स्तनपान के लाभों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मेडिकल विद्यार्थियों और युवा डॉक्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के दौरान स्तनपान से जुड़े विषयों पर निरंतर शोध और व्यावहारिक प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नए डॉक्टरों को क्लीनिकल प्रैक्टिस के साथ सामाजिक जागरूकता अभियानों का नेतृत्व भी करना चाहिए, ताकि कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वर्तिका सक्सेना ने बताया कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू कराना और शुरुआती छह महीनों तक केवल मां का दूध देना शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है। इसे सफल बनाने में परिवार, स्वास्थ्य तंत्र और कार्यस्थल का सहयोग बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अस्पतालों में संस्थागत प्रसव की दर 80 प्रतिशत से अधिक होने के बावजूद जागरूकता की कमी के चलते करीब 40 प्रतिशत माताएं ही प्रसव के पहले घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान करा पाती हैं। इस अंतर को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से माताओं और परिवारों से स्तनपान को लेकर भ्रांतियों को दूर करने और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराने का संदेश दिया गया।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

रुद्रप्रयाग में मानसून से हुई क्षति की समीक्षा, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Next Post

युवा संवाद से युवाओं को साध रही भाजपा, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Next Post
Yuva Samvad

युवा संवाद से युवाओं को साध रही भाजपा, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Priyanka Gandhi

राहुल-खड़गे के बाद अब प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में बड़ी रैलियों की तैयारी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Convocation Ceremon

दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले—चिकित्सा सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा

5 months ago
Uttarkashi

विधायक व डीएम की संवेदनशील पहल से दोणी में समस्याओं पर त्वरित समाधान की मुहर

7 months ago
Golf

नैनीताल में 21वें गवर्नर गोल्फ कप टूर्नामेंट का शुभारंभ, देशभर के 179 गोल्फर ले रहे हिस्सा

4 months ago
Dr. Naresh Bansal

डॉ. नरेश बंसल ने उठाई छात्रों की आवाज, छात्र हित मे मांग मानने पर सीएम का जताया आभार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन
  • गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात
  • हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

September 30, 2026
Met

गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol