बीते दिन हिंदू महासंघठन के नेता द्वारा कंधे में गोली लगने की घटना के बाद पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह पर गोली चलवाने का आरोप लगाए जाने के बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। बुधवार को महक सिंह एसपी देहात कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
महक सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी साजिश के तहत उन्हें इस घटना में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि संभव है कि गोली की घटना स्वयं ही करवाई गई हो। हालांकि इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
निष्पक्ष जांच की मांग
महक सिंह ने प्रशासन से मामले की पूरी गंभीरता और निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाना चाहिए और वास्तविकता सामने आनी चाहिए।
उन्होंने घटना को लेकर किसी एक समुदाय को निशाना बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई। महक सिंह ने कहा कि गोलीकांड जैसी घटना को लेकर कुछ लोग माहौल खराब करने और दंगा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर करने की मांग की।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। गोली चलने की घटना की वास्तविक परिस्थितियां, आरोपों की सच्चाई और इसके पीछे की वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
महक सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष आज़ाद समाज पार्टी )
SP देहात
Reported By: Praveen Bhardwaj











Discussion about this post