
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मोर्चो का विस्तार हो गया है, जिसके चलते भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश महामंत्री की अध्यक्षता में किसान मोर्चा के सभी जनपदो के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया__
जिसको लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से सम्बन्धित केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत-रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन(VB-G RAM G) योजना के सम्बन्ध में किसान मोर्चा के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक को किया गया___
उन्होंने कहा कि VB-G RAM G योजना क्योकि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजना है और प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र मे योजना का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाया जा सके, उसके लिए किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारीयों को बैठक व कार्यशाला में प्रशिक्षित कर योजना को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।
कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post