
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने के मामले में वर्ष 2021 से फरार चल रही महिला आरोपी ममता शर्मा को रुड़की से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद को रीता रानी बताकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप है।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक भारत सिंह रावत के अनुसार, इस मामले में गुड़गांव निवासी निकुंज गोयल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि फर्जीवाड़ा करने वाली महिला अंकुर दत्त शर्मा की मां ममता शर्मा है, जो लंबे समय से फरार थी।
मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post