
रानी पोखरी थाना क्षेत्र के थानों में धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि MDDA द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई। मस्जिद सील किए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना रहा।
इस कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन उचित कार्रवाई की गई है।
प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
गयूर हसन।
सामाजिक कार्यकर्ता मुस्लिम समाज।
भूपेश जोशी।
अध्यक्ष काली सेना।
नरेश उनियाल, बजरंग दल।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post