
देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित 13 मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की समीक्षा की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय वृद्धि के लिए संचालित गतिविधियों और भविष्य की नई योजनाओं पर चर्चा की गई।
सीडीओ ने अधिक से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लिए प्रशिक्षण, एक्सपोजर विजिट और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय के निर्देश दिए। साथ ही रायपुर विकासखंड के थानो क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय यातायात व्यवसाय योजना तैयार करने और अचार, मुरब्बा, अगरबत्ती, जूट बैग व एलईडी लाइट जैसी आजीविका गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post