
उत्तराखंड के 207 पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। राज्य सरकार ने इस भ्रमण कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ 6 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह शैक्षिक भ्रमण 15 से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और गोवा सहित विभिन्न राज्यों में नेशनल साइंस सेंटर, आईआईटी, अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र, खेल प्रशिक्षण संस्थान तथा सांस्कृतिक व विरासत स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। प्रत्येक पीएम-श्री विद्यालय से कक्षा 9 और 11 के दो छात्र व दो छात्राओं का चयन किया जाएगा।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ देश की वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से परिचित कराना है, जिससे उनमें नवाचार, आत्मविश्वास और व्यापक दृष्टिकोण का विकास हो सके।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post