
प्रदेश में गांव की सरकार के नतीजे सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के अन्य विकास खण्डों की तरह पछवादून के सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता विकास नगर में बनाए गए मतगणना केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। जहां एक ओर मतगणना केन्द्रों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों और उनके एजेंटों का जमावड़ा लगा है, वहीं दूसरी ओर मतगणना केन्द्रों के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी है। साथ ही पहले चरण की मतगणना लगभग पूरी होने के बाद जीत कर आने वाले प्रत्याशी काफी उत्साहित हैं, जिनका कहना है कि उनकी यह जीत गांव के लोगों की जीत है। कहा कि क्षेत्र व गांव के विकास के साथ ही युवाओं व महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
देखे वीडियो:
भूपेन्द्र परमार, नव निर्वाचित ग्राम प्रधान जस्सोवाला
भारत तोमर , नव निर्वाचित ग्राम प्रधान तौली भूड़
आशीष बिष्ट, नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पपड़ियान
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post