
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से संबंधित सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर आधारित जनपद स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक ली गयी ।
बैठक में जिलाधिकारी ने सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मामलों में की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान सदस्य सचिव सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अश्वनी सिंह द्वारा वर्ष 2025 में कुल 44 नमूने संग्रहित किए जाने , 03 नमूने अधोमानक पाए जाने एवं एक वाद का निस्तारण कर 20000/ भी जुर्माना लगाए जाने की जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी ने इस दौरान खाद्य सुरक्षा के लिए समस्त आगनवाड़ी और मिड डे मील विद्यालयों को पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विभाग को आगामी त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रह करने तथा निरंतर निरीक्षण और निगरानी रखने के निर्देश दिये ।
बैठक के दौरान सीएमओ बीएस रावत, डीएसओ आशीष कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी अमित कोटियाल, जीएम उद्योग शैली डबराल सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post