Wednesday, July 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम बहाल करने की मांग, जन संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Crime Patrol by Crime Patrol
July 22, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
21
VIEWS

देहरादून में जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु से मुलाकात कर समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम को जल्द बहाल करने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कार्यक्रम की अनुबंध अवधि बढ़ाने और प्रभावित प्रशिक्षकों एवं छात्रों के हित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि राज्य के 200 विद्यालयों और 28 स्पोक विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की अनुबंध अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद से कार्यक्रम का अनुबंध नहीं बढ़ाया गया, जिसके चलते 296 व्यावसायिक प्रशिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही लगभग 25 से 30 हजार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अनुबंध समाप्त हुए साढ़े तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे प्रशिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों में भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

नेगी ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम युवाओं को कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए छात्र रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार होते हैं, जबकि प्रशिक्षकों को भी रोजगार मिलता है। ऐसे में कार्यक्रम का बाधित होना शिक्षा और रोजगार दोनों के लिए चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें

Weather

मानसून को लेकर देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम से हो रही 24 घंटे निगरानी

July 22, 2026
Protest

राहुल गांधी के धरने को लेकर उत्तराखंड में गरमाई सियासत, भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय कूच

July 22, 2026
Water tank

हल्द्वानी: पानी की टंकी बनी मौत का कुआं, मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

July 22, 2026
Protest

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

July 22, 2026

उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। जन संघर्ष मोर्चा ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम को पुनः शुरू करेगी और प्रशिक्षकों तथा विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाएगी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हर बारिश में क्यों डूब जाता है देहरादून? जलभराव पर मंत्री खजान दास का बड़ा बयान

Next Post

राहुल गांधी के धरने को BJP ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतांत्रिक परंपराओं का किया हवाला

Next Post
Politics

राहुल गांधी के धरने को BJP ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतांत्रिक परंपराओं का किया हवाला

inspection

देहरादून-मसूरी मार्ग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर मरम्मत के दिए निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Liquor

उत्तराखंड में शराब हुई महंगी — 15 दिसंबर से लागू होगा नया VAT

8 months ago
Swami Chidananda Saraswati

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर सी.पी. राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएँ

11 months ago
CM Dhami

चारधाम यात्रा पर सीएम धामी सख्त, बोले- ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ हो मूल मंत्र

2 months ago
Meet

गढ़वाल के मिलेट्स और जड़ी-बूटियों को मिलेगा वैश्विक बाजार

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • मानसून को लेकर देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम से हो रही 24 घंटे निगरानी
  • राहुल गांधी के धरने को लेकर उत्तराखंड में गरमाई सियासत, भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय कूच
  • हल्द्वानी: पानी की टंकी बनी मौत का कुआं, मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Weather

मानसून को लेकर देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम से हो रही 24 घंटे निगरानी

July 22, 2026
Protest

राहुल गांधी के धरने को लेकर उत्तराखंड में गरमाई सियासत, भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय कूच

July 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol