(एसआरएचयू) जौलीग्रांट और के बीच शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी से दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर प्राप्त होंगे।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में एसआरएचयू की ओर से रजिस्ट्रार कमांडर (सेनि.) तथा जामिया हमदर्द की ओर से रजिस्ट्रार (सेनि.) ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर जामिया हमदर्द के कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को फार्मेसी श्रेणी में एनआईआरएफ रैंकिंग में देशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि क्यूएस विश्व रैंकिंग में 59वीं रैंक हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्थानों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है और यह साझेदारी शिक्षा एवं रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने में सहायक सिद्ध होगी।
वहीं एसआरएचयू की स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की डीन ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह एमओयू शिक्षा एवं शोध गतिविधियों को नई गति देगा और फार्मास्युटिकल शिक्षा तथा रिसर्च के क्षेत्र में विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post