
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभ प्राप्त करने वालों का पुनः सत्यापन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ मिलना चाहिए और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने राज्य के शहरों के मास्टर प्लान कार्यों में तेजी लाने, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और वाटर हार्वेस्टिंग जैसे उपायों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नक्शों के अनुसार ही किया जाए और अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई हो।
बैठक में मुख्यमंत्री ने दोनों मंडलों में एक-एक नया शहर विकसित करने के निर्देश भी दिए, जिसे स्प्रिचुअल जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने राज्य में आवासीय आवश्यकताओं का आकलन कर सभी वर्गों के लिए योजना तैयार करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पुनर्विकास पर भी जोर दिया।
प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी दी कि आवास विभाग 8 गेम चेंजर योजनाओं पर कार्य कर रहा है। राज्य में 191 स्थानों पर पार्किंग निर्माण की योजना चल रही है, जिनमें से 48 पूरी हो चुकी हैं और 47 पर कार्य जारी है।
यह बैठक राज्य के शहरी विकास और आवासीय योजनाओं को प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post