
अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाते हुए कच्ची खमरिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर दो अवैध शराब की भट्टियां नष्ट कर दीं। कार्रवाई के दौरान 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि करीब 2 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया।
अभियान के दौरान आबकारी टीम ने सिसई खेड़ा निवासी पप्पू सिंह को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Reported By: Crime patrol













Discussion about this post